Home उत्तराखंड पौडी विधानसभा यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल मण्डल में मनाया गया सेवा पखवाडा कार्यक्रम।
पौडी

विधानसभा यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल मण्डल में मनाया गया सेवा पखवाडा कार्यक्रम।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज विधानसभा यमकेश्वर के विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में द्वारीखाल मण्डल सेवा पखवाडा कार्यक्रम में विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट, प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, अर्जुन नेगी, बीना रावत ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी प0ं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता बीना रावत ने सेवा पखवाड कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक


बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न ग्राम पचंायतों में पर्यावरण की रक्षा हेतु पौध रोपण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। सिंगटाली पुल स्वीकृत करने पर मा0 विधायक जी का आभार धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड महेन्द्र सिंह राणा ने सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में राणा ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । एवं सेवा पखवाडा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। विधायक रेणु बिष्ट ने अपने सम्बोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कार्यकताओं से रक्तदान करने की अपील की। जिसके लिए शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र रावत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज गुसाई, मण्डल उपाध्यक्ष मान सिंह, शोभा नैथानी, अजीत भण्डारी, महामंत्री रविन्द्र डबराल, प्रभाकर डोबरियाल, सुरेशी देवी, नीरज कण्डवााल, मीडिया प्रभारी सन्दीप सिंह युवा मोर्चा से आकाश कण्डवाल,ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी उपस्थित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगी। जागरुक बने। प्रधान को इस बार इस संदर्भ से बात करे बैठक करे।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...