Home उत्तराखंड पौडी पौडी-फिर अज्ञात जानवर ने किया हमला, कुबड़ फाड़कर पहुंचाया नुकसान ।
पौडी

पौडी-फिर अज्ञात जानवर ने किया हमला, कुबड़ फाड़कर पहुंचाया नुकसान ।

रिपोर्ट अभिषेक नेगी

पौड़ी मनियारस्यूं क्षेत्र के दिऊसा के कुस्यांण गांव में फिर से एक बार फिर अज्ञात जानवर की वारदात सामने आई है, अज्ञात जानवर द्वारा पशुबाड़े में रह रहे पशुओं को हानि पहुंचाई है, जरसी गाय का कुबड़ फाड़कर घायल किया गया है कुस्यांण गांव के राकेश चंद्र पुत्र वीरेंद्र लाल की गौशाला तोड़कर अज्ञात जानवर द्वारा पशु को नुकसान पहुंचाया है जिससे क्षेत्र में भयभीत का माहौल उत्पन्न हो रखा है बताते चलें कि कुस्यांण गांव में 15 अनुसूचित जाति बस्ती निवास करते हैं पूर्व प्रधान रमेश चंद्र शाह ने बताया कि रात को किसी अज्ञात जानवर द्वारा मवेशी का कुबड़ फाड़कर नुकसान पहुंचाया गया है पिछले कई दिनों पूर्व भी अज्ञात जानवर की धमक दिखाई दी किंतु उसके बाद आज फिर से मवेशियों को नुकसान पहुंचाया गया है घटना की सूचना अद्वानी रेंज क्षेत्र को दे दी गई है मौके पर आकर घटनास्थल की जानकारी ली गई है, फिलहाल पशुपालन विभाग द्वारा क्षति पहुंची गई मवेशी का उपचार किया जा रहा है लेकिन सम्भवतः हालत इस तरह की हुई है कि उपचार सही तरह से सफल नहीं हुआ तो पशु की जानमाल की स्थिति खतरे पड़ सकती है और काश्तकार को भारी क्षति पहुंच सकता है। बता दें कि मनियारस्यूं क्षेत्र में पहले भी अज्ञात जानवर की धमक दिखाई दी गई थी क्षेत्र के धारी, ओलना में भारी मात्रा में मवेशियों को नुकसान पहुंचाया गया था वन विभाग द्वारा अज्ञात जानवर की तलाश के कोशिशें तो की जाती है लेकिन सम्भवतः सफल नहीं हो पाते हैं मनियारस्यूं क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहले भी प्रशासन से अज्ञात जानवर के बारे में अवगत कराया था लेकिन प्रशासन का उदासीन रवैया से काश्तकारों को भारी मात्रा में नुकसान झेलना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस समय प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीणों को प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा क्योंकि शासन प्रशासन द्वारा जब जनहित की सुरक्षा के लिए तत्परता नहीं दिखाई देते हैं व जानमाल की खतरे की स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो ऐसी सरकार की जनयोजना व पशुपालन विभाग की योजनाओं का अस्तित्व समाप्त हो जाता है जिसका कि कोई औचित्य नहीं रह जाता है। पशुपालन विभाग के डा0 राजेन्द्र कपटियाल क्षेत्रीय पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु सेवा केन्द्र घंडियाल द्वारा मवेशी का उपचार किया जा रहा है,‌वन‌ विभाग के अद्वानी रेंज के अधिकारी हिमांशु नेगी द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया है उन्होंने अज्ञात जानवर की भालू के रूप उसकी पुष्टि की है बताया कि क्षेत्र में गश्त कर वन विभाग द्वारा जानवर की खोजबीन की जाएगी, उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...