Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून:शिक्षक नेता व राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का निधन, शिक्षकों एवं राज्य आंदोलनकारी में शोक की लहर
देहरादून

देहरादून:शिक्षक नेता व राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का निधन, शिक्षकों एवं राज्य आंदोलनकारी में शोक की लहर

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षक समुदाय एवं राज्य आंदोलनकारी शोकाकुल है।

बलराज सिंह गुसाईं वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल में तैनात थे।
वे राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष भी थे।
शिक्षा व शिक्षकों की बेहतरी के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। उनकी गिनती सभी को साथ लेकर चलने वाले सुलझे हुए शिक्षक नेता के रूप में होती थी।

बलराज गुसाईं मूल रूप से विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम थापली के निवासी थे। वे गढ़वाल विश्व विद्यालय पौड़ी परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रहे है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंत्री रमेश पैन्यूली, मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सुंदरियाल,मंत्री डॉ. हेमंत पैन्यूली, शिक्षक नेता जयदीप रावत, प्रकाश बहुगुणा, रघुराज सिंह चौहान,मनोहर चमोली,जितेंद्र पंवार,रतन सिंह रावत सहित अनेक शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। तथा जिला मुख्यालय पौड़ी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठे जनपद के पंद्रह विकासखंडों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने भी उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके निधन पर रा शि संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, डॉ शिवराज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष खिरसू अबल पुंडीर, उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवाड़ी, जय लाल सिंघवान, के एल कुंजवाल, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता जसपाल गुसाईं, चंद्रमोहन रावत, जनपद संरक्षक जयदीप रावत, पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी, शिक्षक महेश गिरी, रा जू हाइस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के पूर्व जिला मंत्री मुकेश काला, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश मोहन कंडारी पूर्व मंडलीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पौड़ी मनोज जुगरान, विधायक राजकुमार पोरी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी वीरा भंडारी,पुष्कर जोशी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलकारी महेंद्र असवाल,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी सुदर्शन नेगी,कुलवीर रावत, कल्जीखाल ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल,समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी पूर्व कनिष्ठ प्रमुख पीतांबर सिंह नेगी,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख जयकृत सिंह पटवाल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...