Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा- जनता इंटर कॉलेज ख़दरासी में मैनेजर चुनाव व कनिष्ठ सहायक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विरोध।
पौडी

नैनीडांडा- जनता इंटर कॉलेज ख़दरासी में मैनेजर चुनाव व कनिष्ठ सहायक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विरोध।

रिपोर्ट महिपाल सिंह रावत

जनता इंटर कॉलेज, ख़दरासी (पौड़ी गढ़वाल) में मैनेजर चुनाव व कनिष्ठ सहायक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं संबंधी शिकायक शिक्षा विभाग उत्‍तराखण्‍ड को गई है क्षेत्रीय जनता अवगत कराया गया की हाल ही में विद्यालय में प्रबंधक (मैनेजर) का चुनाव कराया गया, लेकिन यह चुनाव पूर्णतः अपारदर्शी और गुपचुप तरीके से सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रीय जनता को चुनाव की कोई सूचना नहीं दी गई और अपने ही खास व्यक्ति को मैनेजर बना दिया गया। विद्यालय विकास हेतु प्राप्त होने वाली सरकारी धनराशि का भी सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। खर्च का स्पष्ट लेखा-जोखा जनता व अभिभावकों को कभी नहीं बताया जाता। यह सीधे-सीधे शिक्षा और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एंव वर्तमान में कनिष्ठ सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जिसका इंटरव्यू 26 अगस्त 2025 को होना है। इसमें भी पूरे मैनेजमेंट को अपने पक्ष में झुका लिया गया है और आशंका है कि नियुक्ति पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एवं पूर्व-नियोजित होगी।
इस संदर्भ मे शिक्षा विभाग से जनता इंटर कॉलेज, ख़दरासी में हुए मैनेजर चुनाव और विद्यालय में हो रहे व्यय की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांगी की गई है। एंव कनिष्ठ सहायक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए इसकी निगरानी कराई जाए। दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

साथ ही 26 अगस्‍त को विद्यालय मे इस संदर्भ मे शांतिपुर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए स्‍थानीय जनता से आह्वान किया गया है। शिक्षा विभाग से अनुरोध है इस विषय पर संज्ञान लिया जाए।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...