Home उत्तराखंड पौडी द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर कंडलसेरा- द्वारी के मध्य सड़क पर पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर व मलवा आया।
पौडी

द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर कंडलसेरा- द्वारी के मध्य सड़क पर पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर व मलवा आया।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

अभी अभी जानकारी मिली है कि द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर कंडलसेरा- द्वारी के मध्य सिद्धपुर गाँव के नजदीक आज लगभग 11 बजे के आसपास पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर व मलवा सड़क पर आया है,जिससे यातायात व आवा-जाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है।

इस सड़क की हालत बहुत ही दयनीय है,बार-बार खबरों के आने के बाद भी लोक निर्माण विभाग लैंसडौन व जनप्रतिनिधि मौन हैं। इसका डामरीकरण लगभग 12-13 सालों से नहीं हुआ है।सड़क पर कहीं डामरीकरण का कोई भी सामाग्री नजर नहीं आती है।ऐसा प्रतीत होता है कि ये सड़क 20-25 साल बाद भी विभाग व जनप्रतिनिधि की अपनी प्राथमिकता में नहीं है।ये सड़क ऐसी मालूम पड़ती है कि इस क्षेत्र के लोगों की निजी सड़क हो।क्योंकि यहाँ की जनता भी भोली भाली व मूकदर्शक बनी रहती है।इसीलिए ये इलाका अविकसित व पिछड़ापन है।जनप्रतिनिधि भी जहाँ जैसा बाजा बजता है,उसी प्रकार नाचगान भी करते हैं। लोग नर्क जैसी जिन्दगी बिता रहे हैं।

आखिर ये इस सड़क का डामरीकरण कब तक होगा, या सन 2027 के विधान सभा के चुनाव का आचार संहिता का इन्तजार किया जा रहा है?

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...