Home उत्तराखंड चमोली चमोली- उक्रांद का NTPC द्वारा विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में कई अनियमिताओ पर जिलाधिकारी को ज्ञापन।
चमोली

चमोली- उक्रांद का NTPC द्वारा विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में कई अनियमिताओ पर जिलाधिकारी को ज्ञापन।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत,चमोली

आज दि0 16/06/2025 को उत्तराखंड क्रांति दल चमोली द्वारा केंद्रीय महामंत्री व पूर्व विधायक प्रत्याशी बद्रीनाथ विधानसभा बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से भेंट-वार्ता कर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि NTPC द्वारा विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना तपोवन-सेलंग में कई अनियमितताएं की जा रही हैं व स्थानीय प्रभावितों को रोजगार व अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। साथ ही NTPC द्वारा प्रभावितों को वर्ष 2006 से आजतक भी चारापत्ती का भुगतान नहीं किया गया है। NTPC द्वारा जो इंटर कॉलेज तपोवन में बनाया गया है उसकी स्थिति बहुत ही जीर्ण-क्षीर्ण है जिससे भविष्य में स्थानीय बच्चों को जान-माल का खतरा है। सजवाण ने आरोप लगाया कि NTPC द्वारा न तो महिला व बाल विकास से सम्बंधित कोई कार्य आज तक करवाये गए हैं और न ही ST-SC के विकास से सम्बंधित कार्य किये गए हैं जो राष्ट्रीय पुनर्वास व पुनर्स्थापन नीति 2007 का स्पस्ट उलंघन है। साथ ही कंपनी द्वारा अभी तक भी किसी भी प्रकार से कोई स्कैप टनल का निर्माण नहीं करवाया गया है जिससे भविष्य में 2021 की आपदा की ही तरह कर्मचारियों व मजदूरों की जान-माल का नुकसान होने की सम्भावना बनी है। कार्य करवा रही कंपनी द्वारा नदी में भारी मशीनों से खनन भी किया जा रहा है जो कि मा0 हाई कोर्ट के नियमों का उल्लंघन है।
दल के महामंत्री पंकज पुरोहित ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर कंपनी द्वारा प्रभावितों की माँगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रभावितों के साथ मिलकर कार्य बंद करवाएगा व धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होगा। इस अवसर पर ब्लॉक जोशीमठ के महामंत्री विक्रम बिष्ट, भरत सिंह कुँवर, गोविंद लाल, राजेंद्र खनेड़ा, प्रकाश लाल आदि उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

चमोली- उत्तराखंड क्रांति दल ने पौराणिक सीता माता मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर लेकर भेंट-वार्ता

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत आज दि0 30 जुलाई, 2026 को उत्तराखंड क्रांति दल...

जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण संपन्न।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में जिला कांग्रेस कमेटी...

कर्णप्रयाग-ईड़ाबधाणी वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का...

दशोली-सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा :बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ!

चमोली, 21 जुलाई 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 22 जनशिकायतों में से...