Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली-साहित्य उपवन रचनाकार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यमुना विहार में किया भव्य कवि सम्मेलन।
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली-साहित्य उपवन रचनाकार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यमुना विहार में किया भव्य कवि सम्मेलन।

साहित्य उपवन रचनाकार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यमुना विहार में किया भव्य कवि सम्मेलन …

साहित्य उपवन रचनाकार के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सिद्धार्थ बौद्ध टैंपल यमुना विहार, दिल्ली में कवि सम्मेलन बहुत ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज कवि आर डी गौतम विनम्र जी द्वारा बुद्ध वंदना से हुआ। मंच की शोभा बढ़ाने वाले क‌ई प्रबुद्ध हस्ताक्षर रहे जिनमें से सिद्धार्थ बुद्ध विहार के अध्यक्ष / भूतपूर्व विधायक आ. बलजोर सिंह, सी पी सिंह जी, आ. नवीन कुमार जाटव जी, आ. सीताराम जी, आ. एन. पी. निशांत जी, आ. सुल्तान सिंह जी, आ चरणसिंह जी आदि रहे। यह विशुद्ध काव्य गोष्ठी बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी इसलिए सभी रचनाकारों ने अपने काव्य पाठ में तथागत बुद्ध के करुणा मैत्री तथा शान्ति को केंद्र में रखकर काव्य पाठ किया। इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बहुत सारे साहित्य प्रेमी बने। शिरकत करने वाले सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ करके श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन आ दिनेश कुमार ने बेहतरीन तरीके से किया। साहित्य उपवन रचनाकार की व्यवस्थापिका कार्यकारी अध्यक्षा संगीता मिश्रा जी ने तैयारी में चार चाँद लगा दिए। मंच के अध्यक्ष रोहित रोज ने हर प्रतिभागी का उत्साहवर्धन और आभार प्रकट किया। उपवन के अन्य पदाधिकारी जो कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये वे सभी फेसबुक पर कार्यक्रम को देखकर प्रफुल्लित होते रहे। कार्यक्रम को अपनी गरिमामई उपस्थिति व मनभावन प्रस्तुति से सफल बनाने वाले मुख्य रचनाकार हैं –
आ दीपिका वाल्दिया , आ.दिनेश आनंद , आ दिनेश कुमार, डाॅ. निवेदिता शर्मा, आर. डी. गौतम विनम्र, आ. विशाखा बौद्ध एवं डाॅ. रोहित रोज आदि रहे। कार्यक्रम सादगी सभ्यता और शालीनता के परिसर में सम्पन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम को कालोनीवासियों ने बड़े मन से सुना और सराहा। शिरकत करने वाले सभी कवि /कवयित्रियों को अंगवस्त्र, बैज ,आकर्षक प्रतीक चिन्ह एवं एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अंत स्नेह युक्त स्वादिष्ट भोजन के साथ सम्पन्न हुआ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...