Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
देहरादून

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2025 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा फल शनिवार को बोर्ड सभागार में सभापति डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने घोषित करते हुए इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा फल 91.23 प्रतिशत संस्थागत छात्र तथा व्यक्तिगत छात्र का 59.37 प्रतिशत परीक्षा फल रहा है। जिसमें प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा बागेश्वर के छात्र कमल सिंह चौहान एवं एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के छात्र जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का सूची में अपना नाम दर्ज किया है। जबकि एसवीएम आईसी न्यू टेहरी गढ़वाल की छात्रा कनक लता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती आईसी उत्तरकाशी के छात्र दिव्यम तथा सीएआईसी अगस्त्यमुनी रुद्रप्रयाग की छात्रा प्रिया व नानकमत्ता उधम सिंह नगर की छात्रा दीपा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इंटरमीडियट का परीक्षा फल 84.03 प्रतिशत संस्थागत छात्र तथा व्यक्तिगत छात्र का 58. 25 प्रतिशत परीक्षा फल रहा है। इंटरमीडिएट कि श्रेष्ठता सूची में राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही देहरादून के छात्र केशव भट्ट एवम उत्तरकाशी कि छात्रा कोमल कुमारी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्रति किया तथा ऋषिकेश देहरादून के छात्र आयुष सिंह रावत ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में विभिन्न श्रेणियों (डिवीजनों) में पास छात्रों की संख्या और प्रतिशत

श्रेणी पास हुए छात्र प्रतिशत (%)
सम्मान सहित (Distinction) 7,575 7.12%
प्रथम श्रेणी 41,290 38.82%
द्वितीय श्रेणी 38,536 36.23%
तृतीय श्रेणी 415 0.39%

ये हैं इंटरमीडिएट के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं
–  राजकीय इंटर कॉलेज भादसी देहरादून की अनुष्का राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
– एसपीआईसी काबरी ग्रांट देहरादून, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईंसी उत्तरकाशी की छात्रा कोमल कुमारी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
– एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के छात्र आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान पाया।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

 

Uttarakhand Board 10th Result 2025: यूके बोर्ड 10वीं के टॉपर लिस्ट

स्थान नाम विद्यालय का नाम जनपद अंक /500 प्रतिशत
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

 

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...