Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी गढ़वाल मे बेटी की विदाई पर ग्रामीणों ने समळौ॑ण पौध रोपी।
पौडी

पौड़ी गढ़वाल मे बेटी की विदाई पर ग्रामीणों ने समळौ॑ण पौध रोपी।

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

वर वधू ने बधू के अगन में नारंगी का पेड़ समलौण के तौर पर लगाया ग्रामीणों समलौण समाजिक संस्था की इस पहल को जमकर सराहा।
जनपद  के विकास खंड खिरर्शू के ग्राम नौगांव में श्री गणेश सिंह की पुत्री की शादी में पट्टी मनियारस्यूं के ग्राम डांगी के धीरज सिंह चौहान के पुत्र से संदीप चौहान से हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से संपन्न हुई आज शुक्रवार को बारात विदाई के दौरान वर वधू संदीप एवं अंजलि ने घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोप कर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां श्रीमती विधाता देवी ने ली।
समलौण समाजिक संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश में वर वधू पक्ष के सभी बाराती एवं घराती भी इस कार्यक्रम का साक्षी बने।
संचालन समलौण सदस्य पंडित अनिल कुमार गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा समळौ॑ण पहल जीवन के हर संस्कारों को यादगार बनाने के लिए जिस पौधे का रोपण किया जाता है।।
उसे समलौण पौध के नाम से जाना जाता है,यह एक भावनात्मक आंदोलन है, जिसमें आम जनमानस प्रकृति के प्रति जागरूक होता है, इस अवसर पर बारात में आए समलौण समाजिक संस्था द्वारा हाल में पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने कहा की वीरेंद्र दत्त गोदियाल के यह मुहीम राठ क्षेत्र ही पूरे प्रदेश और देश में चल रही है।जिसके लिए उनकी और उनकी समलौण सेना बधाई पात्र है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने एवं हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौण पौधारोपण करने की अपील की।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...