Home दिल्‍ली एन सी आर गाजियाबाद – श्रीबालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट का दो दिवसीय आयोजन संपन्न
दिल्‍ली एन सी आर

गाजियाबाद – श्रीबालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

रिपोर्ट सौरव कबटियाल

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इंदिरापुरम शक्तिखंड एक के शिव-शक्ति मंदिर के सामने पार्क में श्रीरामचरितमानस की पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के बारे में जानकरी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सतीश कुमार कुकरेती ने बताया कि श्रीबालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट पंजीकृत विगत वर्षों से हर वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक विनोद कबटियाल का कहना है कि सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के अनुसार सारे विश्व के कल्याण की कामना करती है और यही वजह है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में सभी लोग संगठित होकर धर्म,कर्म और अनुष्ठान में सहभागिता निभाते हैं।

श्रीबालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सौरव कबटियाल ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में श्याम सुंदर शर्मा, रंजना सिंह, अमिताभ पांडे, सुभाष चंद यादव,जगदीश गुप्ता ,पवन गुप्ता रूप सिंह,अनिल चौहान,ईलम सिंह नेगी , शिव प्रताप शर्मा ,कमल चौधरी ,नरेंद्र शर्मा,हेमंत गुसाईं ,शिव कुमार बंसल जी,गुलाब चंद पांडे,संदीप रावत आनंद सिंह नेगी जगदीश रावत का विशेष सहयोग रहा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...