रूद्रप्रयाग-सूजल कुमार का राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता U -17 मे चयन।
![](https://voiceofmountains.com/wp-content/uploads/2025/01/sujal-666x620.png)
विद्यालय रा इ का खेड़ाखाल से कक्षा 10वीं का छात्र सूजल कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता U -17 बालक वर्ग में होना सुनिश्चित हुआ है जो कि पुनः हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल है।
विगत कुछ दिनों पूर्व दिनांक 26 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक राज्य स्तरीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के पवेलियन मैदान में हुआ था इससे पूर्व ट्रायल के आधार पर विद्यालय से 8 छात्रों ने रुद्रप्रयाग जनपद का नेतृत्व किया।सूजल के खेल से चयनकर्ता इतने प्रभावित हुए कि उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।
जल्द ही होनहार प्रतिभा का धनी छात्र 10 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक महबूबनगर(तेलंगाना) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए नज़र आएँगे।
प्रभात सिंह पुण्डीर,शारीरिक शिक्षक, रा इ का खेड़ाखाल,अगस्त्यमुनि, जनपद-रुद्रप्रयाग के अनुसार।
आसान नहीं रहा यहाँ तक का सफ़र:
लगातार की गई मेहनत एवं अनुशासन का परिणाम हमेशा सुखद ही रहता है ।विगत पिछले 3..4…महीनों से 1 बजे छुट्टी होने के पश्चात बच्चे जल्द से अपने-अपने घरों में जाने के बाद ठीक 3.30 बजे कड़कड़ाती धूप में मैदान में उपस्थित हो जाया करते थे,केवल हैंडबॉल ही नहीं अन्य खेलकूद गतिविधि भी साथ-साथ चलती रहती जिसमे क्रिकेट,एथलेटिक्स,कबड्डी जैसे खेल भी शामिल थे परंतु पर्याप्त मैदान एवं समय का अभाव होने के कारण सभी खेलो में समान फोकस नहीं हो सका जिससे अन्य खेल पीछे होते गए।इस क्रम में कभी-कभी बारिश हो या तेज धूप प्रैक्टिस में विघ्न डालती थी परंतु बच्चों के हौंसलो के सम्मुख मौसम एक समस्या नहीं अपितु इन बच्चों को एक मेहनती,लगनशील,कर्मठ खिलाड़ी के रूप में ढलने के लिए पड़ाव मात्र था जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय से 8 छात्रों ने सीमित साधनों के बावजूद राज्यस्तर पर अपना लोहा मनवाया
पुनः आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े महानुभावो का भी धन्यवाद एक कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए,,,यह केवल एक सफलता की कहानी नहीं अपितु मेरी भावनाएँ भी है जो इस माध्यम से आपके बीच प्रस्तुत की गई!
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
- युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
- फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
- व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
- Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611