Home उत्तराखंड चमोली चमोली- मोहन नेगी अध्यक्ष ओर लोकेंद्र रावत उपाध्यक्ष पीटीए महाविद्यालय गोपेश्वर के।
चमोली

चमोली- मोहन नेगी अध्यक्ष ओर लोकेंद्र रावत उपाध्यक्ष पीटीए महाविद्यालय गोपेश्वर के।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से मोहन सिंह नेगी को अध्यक्ष, लोकेंद्र रावत को उपाध्यक्ष, डॉ डीएस नेगी को सचिव, दीना देवी को सहसचिव, शांति प्रसाद नौटियाल को कोषाध्यक्ष तथा गुड्डी देवी, सत्तेश्वरी देवी एवं अजय ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।

समिति के संरक्षक प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के संपूर्ण विकास में अभिभावक शिक्षक संघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि संघ सर्वप्रथम गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को लेकर जो संशय चल रहा है उसके निराकरण को लेकर संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार, डॉ हर्षी खंडूरी, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ भावना मेहरा, डॉ दिनेश पंवार, डॉ गुंजन माथुर, डॉ प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...