Home उत्तराखंड पौडी पौडी-जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर की छात्रा निहारिका नेगी को यूसर्क छात्रा बैज्ञानिक सम्मान 2024
पौडी

पौडी-जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर की छात्रा निहारिका नेगी को यूसर्क छात्रा बैज्ञानिक सम्मान 2024

रिपोर्ट  दरवान सिंह रावत

जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर की छात्रा कुमारी निहारिका नेगी को महामहीम राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा यूसर्क छात्रा बैज्ञानिक सम्मान 2024।
उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क ) , सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा 19 दिसम्बर 2024 को आई० आरo डी० टी० परिसर (निकट सर्वे चौक ) देहरादून में आयोजित चतुर्थ महिला बैज्ञानिक कान्क्लेब 2024 में यूसर्क युवा महिला बैज्ञानिक सम्मान समारोह 2024 के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो में बैज्ञानिक कार्य करने वाली 13 युवा महिला बैज्ञानिको को यूसर्क युवा महिला बैज्ञानिक सम्मान तथा 03 छात्राओ को विज्ञान चेतना छात्रा सम्मान से महामहीम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले० ज० (सेवानिवृत्त ) श्री गुरुमीत सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया ।


उत्तराखण्ड की तीन छात्राओ जिसमें एक लालकुआँ पन्तनगर की छात्रा तथा एक छात्रा जनपद टिहरी गढ़वाल तथा एक छात्रा जनपद पौड़ी गढ़वाल से चयनित की गयी।
जनपद पौड़ी गढ़वाल से जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी कक्षा 10 की छात्रा कुमारी निहारिका नेगी को राज्यपाल महामहीम ले० ज० (सेवा0 नि0) श्री गुरुमीत सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया।

निहारिका नेगी को पहाडो की आवाज परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाऐ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...