Home उत्तराखंड पौडी पौडी- पाॅलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में विधायक को सौंपा ज्ञापन।
पौडी

पौडी- पाॅलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में विधायक को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी जिले के विकास खंड कोट के स्थान बहेडा़खाल में पाॅलिटेक्निक संस्थान खोले जाने को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्धजन, पूर्व प्रमुख एवं अध्यक्ष जनपद विकास समिति गढ़वाल मदन सिंह नयाल ने इसकी मांग उठाई है, नयाल ने अपने कई पत्राचारों के माध्यम से इस सम्बन्ध में कार्यवाही की मांग की,नयाल ने कहा कि इंटर कालेज में 8 से 10 भवन खाली पड़े हुए हैं जो कि उपयोग नहीं लाए जा रहे हैं, यदि भवनों पर पालिटेक्निक संस्थान संचालित किया जाता है तो क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक स्कूलों के पास करके पालिटेक्निक में अपना दाखिला कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को पालिटेक्निक शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर शहरों में जाना पड़ता है, जिससे हर किसी के लिए सम्भव नहीं होता है यदि खाली पड़े भवनों में पालिटेक्निक के कक्षाएं शुरू होती है तो की बच्चों को इससे लाभ मिल सकता है, इसी सम्बन्ध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक नेगी ने पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को ज्ञापन सौंपा है, विधायक पोरी ने कहा कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही की जाएगी, पोरी ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है कहा कि यदि संस्थान की स्वीकृति मिल जाती है तो क्षेत्र के लोगों के लिए यह तोहफा साबित होगा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...