Home उत्तराखंड पौडी पौडी-चोपड़ा में दो व्यक्ति बिना सत्यापन के निवास कर रहे हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन जरूरी हो।
पौडी

पौडी-चोपड़ा में दो व्यक्ति बिना सत्यापन के निवास कर रहे हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन जरूरी हो।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी । जिला के विकास खंड कल्जीखाल के राजस्व क्षेत्र चोपड़ा में दो व्यक्ति बिना किसी सत्यापन के निवास कर रहे हैं, मकान मालिक कांति लाल के बिना सत्यापन का किराएदार बसाए गए हैं, वह व्यक्ति अपने आपको बद्दी जाति के बताते हैं और अपने पुरखों के सम्पत्ति के आधार पर वह वहां निवास कर रहे हैं, लेकिन भवन स्वामी कांति लाल के द्वारा उनको बिना सत्यापन के बसाया गया है, उनकी कोई पुष्टि नहीं है कि वह यहां के निवासी हैं,वह लगातार क्षेत्रों में बद्दी जाति के पेशे के आधार पर नाच गाकर क्षेत्र में घूमते रहते हैं उनके बिना सत्यापन के ग्रामीण क्षेत्र में घूमना किसी शंका से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन स्वामी द्वारा बिना सत्यापन के बसाया गया है, यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना चोरी चपाटी होती है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, इसके क्रम में क्षेत्र के अभिषेक नेगी द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं 1 धजवीर सिंह चौहान को सूचित कर दिया गया है कि बिना सत्यापन के निवास कर रहे व्यक्ति का जल्द सत्यापन हो, वहीं राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह ने जल्द सत्यापन कार्रवाही का आश्वासन दिया है। अभिषेक नेगी का कहना है कि मुझे उपर्युक्त व्यक्तियों से कोई समस्या नहीं है लेकिन यह व्यक्ति पहले से कहीं इस स्थान पर नहीं रहे हैं जो किसी शंका से कम नहीं है बिना सत्यापन के वह क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, वह ग्राम भटकोटी में भी महीने में 4 बार आये है उनका बिना सत्यापन के घूमना अप्रत्याशित शंका से कम नहीं है, यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की चोरी चपाटी की घटना होती है तो भवन स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...