Home उत्तराखंड पौडी पौडी- ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के सम्बन्ध में विधायक को सौंपा ज्ञापन।
पौडी

पौडी- ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के सम्बन्ध में विधायक को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी। जिले के विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम भटकोटी के ग्रामीण अभी तक ग्रामीण सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं, ग्रामवासियों का प्रस्ताव पहले भी विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी को भेजा गया था, विधायक ने सड़क का प्रस्ताव ग्रामीण निर्माण विभाग पौड़ी को भेजा, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा किसी की कार्यवाही नहीं की गई है, लम्बे समय से ग्रामीण मोटर मार्ग की मांग को लेकर आज क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक नेगी ने पुनः विधायक राजकुमार पोरी को ज्ञापन सौंपा है, विधायक पोरी से लगातार सड़क की मांग की गई, विभाग ने उनके पत्रों पर संज्ञान लिया या नहीं लिया, इसकी कोई जानकारी नहीं है इसी क्रम में आज विधायक पोरी से अभिषेक नेगी ने सड़क सुविधा के सम्बन्ध में पुनः ज्ञापन सौंपा है कहा कि, क्षेत्र के अन्य स्थानों पर विभाग की ओर से ग्रामीण मोटर मार्गों का निर्माण किया जा रहा है और हमारे ही गांव के सड़क सुविधा के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पा रही है, उन्होंने विभाग के इस रवैये पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं, कहा का विभाग का सुस्त गति से कार्य व उदासीन रवैया ठीक नहीं है, पौड़ी विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है कि नहीं,इस सम्बन्ध में पुनः विधायक से कार्रवाई की मांग की गई है, विधायक राजकुमार पोरी ने आश्वासन दिया है कि विभाग को एक बार पुनः पत्र लिखकर जानकारी ली जाएगी, और प्रथम चरण में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...