Home उत्तराखंड नैनीताल रामनगर-हिमालय की दशा एवं दिशा पर हुई परिचर्चा एंव पुस्तक ‘सवाल कुदरत के’ का हुआ विमोचन
नैनीताल

रामनगर-हिमालय की दशा एवं दिशा पर हुई परिचर्चा एंव पुस्तक ‘सवाल कुदरत के’ का हुआ विमोचन

रामनगर। हिमालय दिवस के अवसर पर पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में हिमालय की दशा एवं दिशा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से हिन्दी के प्रोफेसर अधीर कुमार ने हिमालय की रक्षा, उसके संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार व्यक्त किए। परिचर्चा में हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण हेतु विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह, पूर्व कमिश्नर वी.एन.मिश्रा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धनेश्वरी घिल्डियाल, पायनियर क्लब के अध्यक्ष संतोष महरोत्रा,असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर मितेश्वर आनन्द, कार्बेट फाउंडेशन के उप निदेशक डॉ.हरेन्द्र बर्गली, नेचुरलिस्ट संजय छिम्वाल, भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.डी.एन.जोशी आदि ने विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में पर्यावरण चिन्तक विपिन चन्द्र ध्यानी की पुस्तक ‘सवाल कुदरत के’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण हेतु मानव की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा हिमालय की रक्षा का संकल्प लेते हुए हिमालय प्रतिज्ञा ली गई।इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो.एस.एस.मौर्य,प्रो.पुनीता कुशवाहा,प्रो.अनीता जोशी,डॉ.देव आशीष,के.एस.अधिकारी, गणेश रावत,संजय डौर्बी,सुमन्तो घोष, इमरान खान,संजीव शर्मा, डॉ.अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

रामनगर-शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य बिंदुओं पर मुख्‍यमंत्री को सोपा ज्ञापन।

रिपोर्ट महिपाल रापव माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर धामी जी, केंद्रीय सड़क...

रामनगर-वना रीट्रीट,भलोंन, रामनगर, नैनीताल में हुआ सृजन के बालपर्व फूलदेई 2026 का शुभारंभ

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच : कोना...

नैनीताल-उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल द्वारा गणतंत्र दिवस झंडा फहराकर मनाया गया

रिपोर्ट बलबीर सिंह आज डीडी पंत पार्क में जिला कार्यकारिणी उत्तराखंड क्रांति...

उत्‍तराखण्‍ड विद्यालयी बोर्ड परिक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक।

उत्‍तराखण्‍ड विद्यालयी शिक्षा परिष्‍द कार्यालय रामनगर मे शिक्षा परिषद की अध्‍यक्षा मे...