Home उत्तराखंड पौडी कल्जीखाल के अगरोडा़ तोली स्थित नन्दा देवी मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन!
पौडी

कल्जीखाल के अगरोडा़ तोली स्थित नन्दा देवी मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन!

रिपोर्ट  ए एस नेगी

गढ़वाल। जिला पौड़ी के विकास खंड कल्जीखाल क्षेत्र के अगरोडा़ स्थित ग्राम तोली में प्रमुख निधि द्वारा नवनिर्मित टिन शेड का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीना राणा प्रमुख कल्जीखाल एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह राणा प्रमुख द्वारीखाल रहे एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, सर्वप्रथम क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्य अतिथि बीना राणा एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह राणा का वाद्ययंत्रों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, एवं महेंद्र सिंह राणा जिंदाबाद,बीना राणा जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया, उसके बाद राणा दम्पत्ति ने नवनिर्मित टिन शेड का रिबन काटकर लोकार्पण कर ग्राम समिति को उनके सुपुर्द किया, उसके बाद नन्दा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने परिवार एवं क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम में सम्मिलित जनप्रतिनिधियों एवं महिला मंगल दल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ

देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़कर समान किया और नन्दा देवी की छायाचित्र भेंट की। प्रमुख बीना राणा ने कहा कि टिन शेड का निर्माण क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन भंडारी द्वारा किए गए कार्य की सराहना की जाती है उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से टिन शेड का निर्माण किया है इसके लिए उनको एवं ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी क्षेत्रवासियों की मां नंदा देवी से आरोग्य जीवन की कामना की। विशिष्ट अतिथि रहे महेंद्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज नन्दा देवी मंदिर कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने मुझे जो प्यार स्नेह अपार समर्थन दिया है इसके लिए मैं उनकी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं, कहा कि मंदिर में जो टिन शेड का निर्माण हुआ है आज इसका लोकार्पण हो गया, आपके सहयोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह भंडारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को मैं हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने इस कार्य को अच्छे तरीके से किया एवं आज के आयोजित कार्यक्रम की भी सराहना की, इस अवसर पर महेंद्र सिंह राणा ने सहयोग धनराशि इनाम के रूप में 21 हजार रुपए नगद दिए। इस दौरान महेंद्र मवांणा पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, रमेश चंद्र शाह अध्यक्ष प्रधान संगठन,दीपक असवाल सामाजिक

कार्यकर्ता,सुनीता देवी प्रधान तोली,किरन भंडारी क्षेत्र पंचायत सदस्य तोली, दरवान सिंह नेगी पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, अशोक रावत राकेश कुमार सुनील सिंह, संतोष बिष्ट, अभिषेक नेगी, अर्जुन पटवाल क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता महिला मंगल दल युवक मंगलदल तोली आदि लोग मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...