Home उत्तराखंड पौडी व्यापार संघ कल्जीखाल द्वारा प्राचीन शिव मंदिर कल्जीखाल में श्रावण के तीसरे सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन
पौडी

व्यापार संघ कल्जीखाल द्वारा प्राचीन शिव मंदिर कल्जीखाल में श्रावण के तीसरे सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को व्यापार संघ कल्जीखाल नें प्राचीन शिव मंदिर कल्जीखाल में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें कल्जीखाल एवं आस पास के गाँव से महिलाओं एवं पुरुषों नें प्रसाद ग्रहण किया।
व्यापार संघ अध्यक्ष अजय पटवाल के नेतृत्व में सभी व्यापारीयों नें बढ चढ कर हिस्सा लिया और सभी नें अपना अपना सहयोग दिया।
कल रात को महिला मंगलदल कल्जीखाल द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया।
आज सुबह सर्व प्रथम पूजा का आयोजन किया गया और हवन किया गया।


नवयुवकों एवं महिलाओं द्वारा पूरे बाजार में ढोल दमाऊ के साथ ध्वजा लाई गई और तत्पश्चात मंदिर में ध्वजा चढाई गई।
महिला मंगलदल कल्जीखाल, डांग, दिवई, गिदरासू, फल्दा आदि गावों द्वारा कीर्तन किए गए।
भंडारे में आसपास के गांवों एवं कल्जीखाल बाजार के सैकड़ों लोगों नें प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में कल्जीखाल बाजार के व्यापारीयों द्वारा बढ चढ कर हिस्सा लिया और सभी नें अपना अपना सहयोग दिया।
भंडारे में व्यापार संघ के युवा व्यापारीयों नें विशेष योगदान दिया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

ग्राम डांगी में प्रशासक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

जनता दर्शन कार्यक्रम में आयी शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान, दिए...

पौड़ी में गुलदार के हमले में मासूम की मौत से भड़का जनआक्रोश, वन मंत्री के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पौड़ी जनपद के खांड्यूंसैंड क्षेत्र में गुलदार के...

पौडी-यमकेश्वर में चकबंदी जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीणों ने समझा स्वैच्छिक चकबंदी का महत्व

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिखाई रुचि, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी भरे...