Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया
पौडी

पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

डोला पालकी और आर्य समाज में अग्रहणी भूमिका निभाने वाले समाज सुधारक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानन्द भारती की प्रतिमा का बस स्टेशन पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  अनावरण किया।

स्थानीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि डोला-पालकी आन्दोनल के ध्वजवाहक महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक स्व० जयानन्द भारतीय गढ़वाल में अंग्रेजों और प्रतिक्रियावादियों के लिए एक बड़ी चुनौती थे। उन्होने शिल्पकारों को भूमि अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन किया और एक जातिविहीन समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। कहा कि जयानन्द भारती ने डोला पालकी आंदोलन का नेतृत्व किया। सामाजिक विसंगति के चलते उस समय दूल्हा पालकी पर नहीं जा सकता था और दुल्हन डोली पर सवारी नहीं कर सकती थी। जबकि वर-वधू की पालकी और डोली को शिल्पकार समाज के लोगों को ही ढोना पड़ता था। उन्होने इसके खिलाफ आवाज उठाई।  उन्होंने इस कुप्रथा के खिलाफ महात्मा गांधी से मुलाकात की और उनसे शिल्पकारों की दुर्दशा की शिकायत करते हुए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंडी समाज के लिए जयानन्द ‘भारती’ जी का योगदान एक समाज सुधारक, आर्यसमाज के प्रचारक, स्वतन्त्रता संग्रामी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले जुझारू व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।

इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, ईओ नगर पालिका गौरव भसीन, प्रादेशिक शिल्पकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र शाह सहित अन्य उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...