Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय में कार्यशाला हुई शुरू
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय में कार्यशाला हुई शुरू

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सोमवार को पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।
बीएड विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा में कला एवं नाटक का महत्व विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि व्यावसायिक क्षमताओं के विकास में इस तरह की कार्यशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय वशिष्ठ ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थी विविध दृष्टिकोणों को स्वीकार करना, परिणामों पर बातचीत करना, संघर्षों को हल करना और जिम्मेदारी लेना सीखते हैं।

बी.एड. की विभाग अध्यक्ष प्रो. स्वाति नेगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रशिक्षणार्थियों का सामाजिक एवं भावनात्मक विकास होता है और छात्र यह भी सिखते हैं कि विभिन्न परिदृश्य में उचित प्रक्रिया कैसे दी जाए।

इस कार्यक्रम का संचालन डा. विधि ढोंडियाल ने किया एवं संयोजन डॉ हिमांशु बहुगुणा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भीम सिंह, मीनाक्षी, डॉ चंद्रावती जोशी, डॉ अखिलेश कुकरेती, डा ममता असवाल, डॉ अखिल चमोली आदि उपस्थित रहे ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...