Home दिल्‍ली एन सी आर एस एस कलेर ने दिल्ली स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात
दिल्‍ली एन सी आर

एस एस कलेर ने दिल्ली स्थित निवास पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के पश्चात उत्तराखण्ड के दौरे पर आऐंगे संजय सिंह : एस एस कलेर

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
एस. एस. कलेर ने कल सांय उत्तराखण्ड के सहप्रभारी रोहित महरौलिया के साथ आप के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होने प्रदेश मे चल रही राजनैतिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रदेश के विभिन्न विषयों पर गहन बातचीत हुई। इस अवसर पर कलेर ने संजय सिंह को देवभूमि उत्तराखण्ड आने को आमंत्रित किया, जिस पर संजय सिंह ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के पश्चात वह अवश्य ही उत्तराखण्ड आकर कार्यकर्ताओ व जनता से संवाद कर भाजपा के चाल,चरित्र, चेहरे का पर्दाफाश करेंगे।
इस दौरान सहप्रभारी रोहित मेहरौलिया ने भी उत्तराखण्ड प्रदेश मे चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होने जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने के लिए एस एस कलेर के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के बाद कलेर ने बताया कि संजय सिंह ने कहा हैं कि वह बहुत जल्द देवभूमि उत्तराखंड आएंगे,निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता के आगमन से कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार होगा व आगामी निकाय चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी उत्तराखंड को लेकर गंभीर है, लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात आप का केन्द्रीय संगठन प्रदेश मे पार्टी को गति प्रदान करने के लिऐ विभिन्न कार्यक्रमो॔ मे भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...