Home उत्तराखंड चमोली चमोली थानाक्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार
चमोली

चमोली थानाक्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के अभियुक्त को चमोली पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

दिनांक 25/04/24 को ग्राम छिनका के पास एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ था जिसके चेहरे व गर्दन पर कीडे पडे हुए थे तथा जिसके दोनों पैर जले हुए थे। उक्त शव की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र स्व मोहन सिंह निवासी ग्राम ढुंगरी बिजारकोट थाना व जनपद चमोली के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक रघुवीर की हत्या की आशंका जताई गई तथा कोतवाली चमोली पर एक तहरीर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर दि0 28/04/24 को कोतवाली चमोली पर मु0अ0स0 18/24 धारा 302,201 भादवि बनाम सन्दीप रावत पंजीकृत होकर विवेचना व0उ0नि0 दिनेश सिंह पंवार के सुपुर्द हुई। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई जिनके द्वारा उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त सन्दीप रावत पुत्र अवतार सिंह रावत निवासी ग्राम छिनका थाना व जनपद चमोली उम्र 24 वर्ष को आला कत्ल (बेल्ट जिससे मृतक का गला घोंटा व लाइटर जिससे मृतक को जलाया गया ) बरामद करते हुए मय प्रभावी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 28/04/24 को गिरफ्तार करते हुए उक्त अभियोग का मात्र 03 घण्टों में अनावरण किया गया

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

 

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...