Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर शहर में वृहद सफाई अभियान
चमोली

गोपेश्वर शहर में वृहद सफाई अभियान

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत गोपेश्‍वर

गोपेश्वर के यूथ क्लब बी द चेंज के युवा सदस्यों द्वारा रविवार को शहर में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत शहर के हृदयस्थल में स्थित पं. दीनदयाल पार्क की सफाई की गई। इस सफाई अभियान में करीब 27 युवा मौजूद रहे।

गोपेश्वर में विगत 4-5 माह से गोपेश्वर के जागरुक युवाओं की एक पहल के तहत एक यूथ क्लब “बी द चेंज” का गठन किया गया है जो स्वैच्छिक रूप से गोपेश्वर में सामाजिक सरोकारों व लोकहितों को लेकर प्रतिबद्ध है। यह यूथ क्लब समाज में सामाजिक सद्भावनाओं व समानता के मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के विचार से गठित है।

रविवार को इन्हीं उद्देश्यों के तहत यूथ क्लब के सदस्यों ने शहर के पार्क में सफाई की। ये पार्क शहर के सभी लोगों के लिए समान रूप से जाने लायक बन सके इसके लिए भी ये पहल की गई थी। आने वाले समय में नगर पालिका के सहयोग से पार्क में और बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए यूथ क्लब के सदस्य काम करेंगे।

इस अवसर पर कमल रावत, मीनाक्षी, गीता, विवेक, सोनी, भीमसिंह, आरती, विनय सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...