Home उत्तराखंड पौडी प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में द्वारीखाल बाजार में निकाली गई स्वच्छता रैली।
पौडी

प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में द्वारीखाल बाजार में निकाली गई स्वच्छता रैली।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी

प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में प्रयावरण की जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित स्वच्छता रैली निकालने से पूर्व प्रमुख राणा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।अपने सम्बोधन में प्रमुख राणा ने कहा कि हम जो आज स्वच्छता की शपथ ले रहे है उसका पालन जरूर करे तथा अन्य ग्रामवसियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें ये स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

स्वच्छता पखवाडा चल रहा है इसमें सभी ग्राम पंचायतो में रैली निकालकर ग्राम वासियों को स्वच्छता के महत्व को बताना पड़ेगा तथा उन्हे जागरूक करना पडेगा जब हमारी स्वच्छता रहेगी तभी हमारा प्रयावरण स्वच्छ रहेगा।स्वच्छता रैली विकासखण्ड मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए राजमोहन नेगी के दुकान पर समापन हुई रैली का संचालन खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत द्वारा किया गया जिसमें राजकी इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं विकासखण्ड के अधिकारियों कर्मचारियों जन प्रतिनिधियों स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बाजार के दुकानदारो ने प्रतिभाग किया। रैली के साथ चल रहे कूडा वाहन में रैली में प्रतिभाग करने वाले

प्रतिभागियो ने बाजार से कूड़ा कचरा उठाकर कूड़ा वाहन में एकत्रित किया इस बीच स्वच्छता के नारे लगाकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया रैली में प्रधानाचार्य रमाकान्त डबराल,शिक्षक विनोद भारद्वाज,अजय कण्डवाल रेखा ध्यानी, स्वय सेवी संस्था के पुष्पा रावत,गीता देवी,क्षे0पं0स0 राजमोहन सिंह नेगी प्रधान सतीस चन्द्र,वरि0 प्रशा0 अधिकारी कुमलेश बलोधी,विकासखण्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारी स्थानीय दुकानदारो एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

**********************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...