Home Uncategorized चमोली -राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची पांडुकेश्वर
Uncategorizedचमोली

चमोली -राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची पांडुकेश्वर

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत चमोली

नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली अपनी बद्रीनाथ यात्रा के छठवें पड़ाव पर आज पैदल चलकर पांडुकेश्वर पहुंची।

आज सुबह मां राजराजेश्वरी इंद्रामती ने सर्वप्रथम भगवान नरसिंह मंदिर एवम आदिशंकराचार्य गद्दी स्थल के दर्शन किए तत्पश्चात शंकराचार्य मठ के दर्शन कर पूरे जोशीमठ बाजार का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। पूरे जोशीमठ बाजार में भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ मां के जागर गाकर भगवती का स्वागत किया।

यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की विग्रह डोली ने मारवाड़ी होते हुए विष्णुप्रयाग में अलकनंदा एवं धौली नदी के संगम पर स्नान किया।

माता की डोली रात्रि प्रवास हेतु पांडू की तपस्थली पांडुकेश्वर पहुंची। कल माता की डोली बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, टीका प्रसाद खाली, भगवती रावत, सज्जन बर्तवाल, प्रो. विश्वनाथ खाली, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुज कंडारी, रविन्द्र नेगी, हिमांशु नेगी, सुधांशु नेगी, प्रीतम नेगी, अंकित नेगी, नवीन नेगी, विपिन नेगी, नागेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, पंकज नेगी, रवि रावत, प्रमोद रावत, मनीष रावत, अभिषेक रावत, ढोलववादक कमल लाल, गोविंद लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

************************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...