Home उत्तराखंड चमोली राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची गरुड़गंगा
चमोली

राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची गरुड़गंगा

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत चमोली

नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा एवं सिनाऊं गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली अपनी बद्रीनाथ यात्रा के चौथे पड़ाव पर आज गरुडगंगा पहुंची।

आज सुबह मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली ने चमोली बाज़ार में अपने भक्तों को दर्शन दिए। भगवती ने पूरे चमोली बाज़ार का भ्रमण करते हुए भक्तों का अर्घ्य, पत्र पुष्प, मिष्ठान स्वीकार करते हुए आशीष दिया।

यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की विग्रह डोली ने भीमतला, छिनका, विरही, कोडिया, मायापुर, बटुला, गडोरा एवं पाखी में भक्तों से भेंट करते हुए सुभाशीष दिया और रात्रि विश्राम के लिए गरुड़गंगा पहुंची। कल माता की डोली जोशीमठ पहुंचेगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, जगमोहन भट्ट, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, देवचंद सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, बुद्धि सिंह नेगी, शूर सिंह कंडारी, अजय कंडारी, सुखदेव कंडारी, राजबीर कंडारी, अमित रावत, मनीष रावत, कुलदीप वर्मा, प्रदीप डब्बू वर्मा, आशुतोष नेगी, वृजमोहन नेगी, दलबीर नेगी, प्रो. दर्शन सिंह नेगी ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

************************************

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन...

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...