Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चमोली

गोपेश्वर महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत गोपेश्‍वर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर परिसर से महाविद्यालय तक प्रभातफेरी निकाल कर की गई। प्रभात फेरी में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स एवं बीएड के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान किया।

महाविद्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं, जिसमें भरत नाट्यम, समूह गीत, भाषण, जागर, एकल गीत, नृत्य, लोक गीत, लोक नृत्य आदि प्रमुखरूप से थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम के उनियाल ने ध्वजारोहण करने के पश्चात कहा कि आज देश नित नई प्रगति कर रहा है और आज हम जी- 20 जैसे समूह की अध्यक्षता कर रहे हैं जो विश्व में एक तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है, यह हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है।

प्रो. अमित जायसवाल ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़ते हुए कहा कि देश के विकास में उच्च शिक्षा का योगदान उल्लेखनीय होना चाहिए।

इस अवसर पर प्रो. चन्द्रावती जोशी, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ जगमोहन नेगी, एडवोकेट डीपी पुरोहित, डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ संध्या गैरोला, डॉ दर्शन नेगी, डॉ हिमांशु बहुगुणा, डॉ ललित तिवारी, डॉ दीपक दयाल, डॉ नभेंद्र गुसाईं, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ बीपी देवली, डॉ एसएस रावत, डॉ. एसके लाल, डाॅ. मनोज नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...