Home उत्तराखंड पौडी ऐतिहासिक धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गुजड़ूगढ़ी में संपन्न हुआ भव्य आयोजन
पौडी

ऐतिहासिक धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल गुजड़ूगढ़ी में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट  दर्शन सिंह रावत

ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थल गुजड़ूगढ़ी में शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गढ़जन शक्ति संगठन द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व प्रवासी बंधुओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शिरकत की।

           सुबह नौ बजे किनगोड़ीखाल से गुजड़ूगढ़ी के लिए शोभायात्रा निकाली गई, जिसे पूर्व कमिश्नर वीएन शर्मा ने संगठन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह रावत, सलाहकार जगमोहन सिंह जिज्ञासु आदि की मौजूदगी में रवाना किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरूषों व नौजवानों ने भाग लिया। 11 बजे शोभायात्रा गुजड़ूगढ़ी मंदिर में पहुंचने पर पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन हुए। तदुपरांत वापस किनगोड़ीखाल पहुंचने पर दोपहर बाद 1 बजे से किनगोड़ीखाल में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व कमिश्नर वीएन शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, समाजसेवी सत्यपाल सिंह रावत, सुनील चौहान, मनीष सुंद्रियाल, जंगबहादुर नेगी, किरन नौगाईं, गोविंद सिंह रावत, राज वोहरा, दर्शन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गुजड़ू, खाटली, सल्ट क्षेत्र से स्थानीय व प्रवासी बंधु मौजूद रहे।

         मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि गुजड़ूगढी जैसा धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व का पर्यटन स्थल हमारे मुल्क की विरासत है। उन्होंने कहा कि शासन व वन विभाग से वार्ता करके किनगोड़ीखाल से गुजड़ूगढ़ी तक के मार्ग को चौड़ा व सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  संस्‍था की तरफ से एक पत्र गुज्‍डू गढी के विकास और पर्यटक मे लाने का ज्ञापन विधायक द्वारा मुख्‍यमंत्री को दिया गया और उम्‍मीद की गई जल्‍द ही इस पर अमल हो।

          गढ़जन शक्ति संगठन के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह रावत, सलाहकार जगमोहन सिंह जिज्ञासु, रामसिंह आदि ने सभी अतिथि गणों का स्वागत कर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार जताया। जगमोहन जिज्ञासु ने कहा कि संगठन लंबे समय से गुजड़ूगढ़ी के विकास व प्रचार-प्रसार के निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने विधायक दिलीप रावत से आग्रह किया कि शासन व वन विभाग के स्तर पर कोशिश हो, जिससे गुजड़गढ़ी का समुचित विकास हो सके ।

इस बार माता को भंडारे के मुख्‍य सहयोगी  जी एस रावत जी  प्रीस एडरटाईजिंग  प्रा लि , वासुकी फाउंडेशने से पी एन शर्मा जी एंव पूर्व भविष्‍यनिधी आयुक्‍त वी एन शर्मा जी का रहा एंव  सुखदेव सिंह रावत के देख रेख मे भंडारे का अयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में , रामसिंह रावत, सुखदेव रावत , प्रदीप रावत अजय बिष्ट नरेन्‍द्र मनराल एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...