Home उत्तराखंड पौडी खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल के स्थानान्तरण विदाई पार्टी में प्रमुख महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग
पौडी

खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल के स्थानान्तरण विदाई पार्टी में प्रमुख महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

विकासखण्ड द्वारीखाल से खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट का स्थानान्तरण खण्ड विकास अधिकारी दुगड्डा में होने के फलस्वरूप प्रमुख महेन्द्र राणा एवं विकास खण्ड के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया कल्जीखाल ब्लॉक से स्थानान्तिरित खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली द्वारा विकासखण्ड द्वारीखाल में खण्ड विकास अधिकारी पदभार ग्रहण किया है साथ ही ब्लॉक जयहरीखाल से सहायक खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी का स्थानान्तण इसी पद पर विकासखण्ड द्वारीखाल में हुआ है विदाई समारोह की बेला में प्रमुख द्वारा खण्ड विकास अधिकारी बिष्ट को उपहार एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया तथा उन्हे व्यवहार कुशल ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ कुशल प्रशासक बताया तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उनकी तरह कार्य करने की नसीहत दी। प्रमुख द्वारा दोपहर के भोज की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम में प्रमुख द्वारा नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी कोहली एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी रतूडी़ को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से विकास कार्यो के सम्पादन में सहयोग देने की बात कही, इस अवसर पर पशु चिक्तिाधिकारी उमेश भट्ट स0वि0अधिकारी सहकारिता केदारदत्त कण्डवाल,प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोधी स0वि0अ0पंचायत जयदीप रावत,वरिष्ठ सहायक मनोज थपलियाल ,समस्त ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनरेगा सहायक एन0आर0एल0एम0 स्टाफ विकास खण्ड के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...