Home उत्तराखंड पौडी थैलीसैंण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौता की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की स्कूल के प्रति लापरवाही
पौडी

थैलीसैंण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौता की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की स्कूल के प्रति लापरवाही

रिपोर्ट  नितेन्‍द्र कैंथोला

 

पौड़ी जनपद में स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं। इस बार थलीसैंण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौता की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की स्कूल के प्रति लापरवाही देखने को मिली है।
प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि, वह आए दिन स्कूल से गायब रहती है और बच्चों के पठन-पाठन के लिए स्कूल में गांव की एक महिला को रखा है। मामले की जानकारी मिलते ही महिला सहित अन्य अनियमितताओं को शिक्षा विभाग ने थलीसैंण के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौता की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
निलंबित प्रधानाध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैंण से संबद्ध कर दिया है। थलीसैंण के खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पवांर ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रभारी समन्वयक सीआरसी पोखरी ने बीते 29 अप्रैल को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका रूपा रावत स्कूल से अनुपस्थित पाई गई।

जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक डॉ शिव पूजन सिंह ने प्रधान अध्यापिका को निलंबित करने के आदेश जारी किए है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...