Home उत्तराखंड पौडी स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा की १०४वीं जयन्ती पर आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ सेमिनार
पौडी

स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा की १०४वीं जयन्ती पर आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ सेमिनार

स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा की १०४वीं जयन्ती पर आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ सेमिनार…..

कोटद्वार ।नगर निगम के प्रेक्षागृह में ” स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा का योगदान ” विषय पर आधारित एक दिवसीय संगोष्ठी में आज स्थानीय प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि एक सौ चार वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लेफ्टिनेंट मुरलीधर सिंह रावत , विशिष्ट अतिथि मण्डी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला,अति विशिष्ट अतिथि बिनीता ध्यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य रिखणीखाल , मुख्य वक्ता डॉ. नन्द किशोर ढौंडियाल तथा अताथि वक्ता डॉ.किशोर चौहान सीओ सिटी वैभव सैनी द्वारा अपने अपने सम्बोधन में बहुगुणा जी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।साथ ही उनके द्वारा अपने पाल्यों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा,नशा से बचाव, साइबर क्राइम से होने वाले नुक़सान , बहुगुणा जी की नीतियों, सादगी, उदात्त भावनाओं पर व्याख्यान आख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा बहुगुणा जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आधारशिला संस्थान के सचिव महेंद्र जदली द्वारा संस्था द्वारा सम्पादित होने वाली क्रियाकलापों व सामाजिक सरोकारों को प्रतिबद्धता समेत २००५ से अब तक की विस्तृत जानकारी दी गई तथा भाविष्यिक मार्गदर्शन की अपील की। डॉ. अम्बिका प्रसाद ध्यानी द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन दर्शन व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर संस्था की ओर से बारह स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व आश्रितों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिनमें मुरलीधर रावत, मदनमोहन जोशी, डॉ सत्य प्रसाद बडोला, यशवन्त रावत,रोशन सिंह रावत, शैलेश जोशी, हरीश नौटियाल, गणेश थपलियाल,सरला जोशी,सीमा थपलियाल, पूनम घिल्डियाल व रजनी भट्ट सम्मानित किये गये। आधारशिला संस्थान के अध्यक्ष नरेश घिल्डियाल ने सभी अतिथि गणों का आभार अभिव्यक्त किया तथा बहुगुणा जी के सात्विक देशभक्ति, सांगठनिक एकरूपता की भावना को आत्मसात करने का आग्रह किया और संस्था से लाभ लेने व जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव थपलियाल द्वारा किया गया। इस मौके पर सतीश देवरानी, श्रीमती मीनाक्षी थपलियाल, संजय खंतवाल, हरि पुंडीर,प्रभात सेमवाल,डॉ सुरेखा घिल्डियाल, प्रकाश चंद्र भारद्वाज, देश बंधु सुन्द्रियाल,कालिका प्रसाद नैथानी,सहित कोटद्वार एवं सेवित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पहाड से जुडी अन्य अन्य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाऐ

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...