Home उत्तराखंड देहरादून छावला हत्या काण्ड में दिवंगत किरण नेगी को न्याय दिलाने की उम्मीद पर परी संस्था के माध्‍यम से प्रैस वार्ता।
देहरादून

छावला हत्या काण्ड में दिवंगत किरण नेगी को न्याय दिलाने की उम्मीद पर परी संस्था के माध्‍यम से प्रैस वार्ता।

देहरादुन आज दिनांक 06–अप्रैल को दोपहर 12–बजे प्रेस क्लब में छावला हत्या काण्ड में दिवंगत किरण नेगी को न्याय दिलाने की उम्मीद पर परी (parents against rapes in india) संस्था की योगिता भयाना एवं सहयोगी आकाश ने किरण के माता व पिता के साथ प्रेस के माध्यम से अपनी बात रखी।
संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि जिसमे मुख्यत ब्रिगेडियर के०जी० बहल (अ०भा०उपभोक्ता समीति) , मुकेश नारायण शर्मा (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समीति) , सुशील त्यागी (संयुक्त नागरिक संगठन) , प्रदीप कुकरेती (उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच), चौ० ओमवीर सिंह (राजकीय पैंशनर ससंगठन) , आदि ने मुख्य रूप से किरण के माता पिता व संस्था से मिलकर किरण को न्याय दिलाने को लेकर सभी ने एक सुर में साथ देने की बात कही। सुशील त्यागी व ब्रिडेडियर बहल व कर्नल बी एम थापा ने अपने संयुक्त बयान में प्रदीप कुकरेती ने कहा कि सभी संस्थाएं अपने अपने माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व माननीय प्रधान मंत्री के साथ ही मुख्य न्यायधीस से किरण को न्याय देने हेतु ज्ञापन भेजेंगे।
आशा टम्टा और डॉक्टर मुकुल शर्मा के साथ मुकेश नारायण शर्मा ने कहा सभी संस्थाएं माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजकर व व्यक्तिगत प्रयास से माता पिता की सुरक्षा दिलाने के साथ ही परिवार के बच्चों को रोजगार व न्याय दिलाने के लिए अपील करेंगे।
सरदार हरजीत सिंह जितेन्द्र डंडोना व जसवीर सिंह रेनोत्रा भी इस दौरान मौजूद थे । ज्ञातव्य है की उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले की मूल निवासी हम सब की बेटी किरन नेगी के साथ दिल्ली मे 11 वर्ष पूर्व हुए दर्दनाक सामुहिक गैंगरेप और हत्याकांड के आरोपी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार फासी की सजा पाने से छूट गये है। इसी क्रम में सभी लोग किरन के माता पिता को मिलकर उनको ढाढस देने तथा उक्त प्रकरण मे अभियुक्तो को किस प्रकार सजा दिलाए और आमजन की क्या भूमिका हो सकती है इसी पर आपसी संक्षिप्त विचार करने हेतू प्रेस क्लब में मुलाकात की। अन्त में किरण के माता पिता व परी संस्था की योगिता ने सभी सामाजिक संगठनों का आभार प्रकट किया और सहयोग की अपील की।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...