Home उत्तराखंड पौडी रा0इ0का0द्वारीखाल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में महेन्द्र राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने किया प्रतिभाग।
पौडी

रा0इ0का0द्वारीखाल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में महेन्द्र राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने किया प्रतिभाग।

रिपोर्ट  विक्रम सिंह पटवाल पौडी

आज दिनांक 27.01.2023 को मा0प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, में विकासखण्ड द्वारीखाल के रा0इ0का0द्वारीखाल में महेन्द्र सिह राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में रा0इ0का0द्वारीखाल के 250 छात्र-छात्राओं, अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का मा0मोदी जी द्वारा बडी बेवाकी से उत्तर दिया गया, मा0मोदी जी की पाठशाला में कहा गया कि इस देश का युवा बहुत बडा खजाना है हमें दबावों से दबना नही चाहिये।
इस अवसर पर प्रमख महेन्द्र राणा ने कहा कि वे मा0मोदी जी द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम, छात्र/छात्राओं की परीक्षा में कारगर सिद्व होगा। तथा सकारात्मक ऊर्जा, और उत्साह का संचार करेगा। यह कार्यक्रम हर नागरिक को सुनना चाहिये जिससे जीवन में आगे बढा जा सकता है, सभी छात्र-छात्राओं को मेरी ओर से शुभकामनाए, आप परीक्षा में सफल अच्छे अंको के साथ सफल हो।
इस अवसर पर ,खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0सुरेन्द्र सिह नेगी, प्रभारी प्रधानाचार्य शिवरतन सिह नेगी, पी0टी0आई0 अध्यापक, सहा0स0क0अधि0हरपाल सिह रावत, क्षे0पं0स0राजमोहन सिह नेगी, जितेन्द्र सिह नेगी, बिट्टू सिह, मनमोहन सिह बिष्ट, इत्यादि कई गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बिनोद भारद्वाज सहा0अध्यापक द्वारा किया गया।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...