Home उत्तराखंड वैज्ञानिकों के अपमान की निंदा धीरेंद्र प्रताप ने प्रोफेसर एम पी एस बिष्ट को राज्य सरकार द्वारा एक्सटेंशन ना दिए जाने को बनाया निशान
उत्तराखंड

वैज्ञानिकों के अपमान की निंदा धीरेंद्र प्रताप ने प्रोफेसर एम पी एस बिष्ट को राज्य सरकार द्वारा एक्सटेंशन ना दिए जाने को बनाया निशान

 

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने देश के प्रमुख भू विज्ञानिक और यूसेक के निदेशक प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट को राज्य सरकार द्वारा 2 वर्ष का एक्सटेंशन ना दिए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश के प्रमुख वैज्ञानिक का अपमान बताया है ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि एक और तो पूरा उत्तराखंड राज्य भूमि धसाओ और भू संकट से गुजर रहा है ,जबकि दूसरी ओर इस क्षेत्र के विश्व विख्यात उत्तराखंडी विशेषज्ञ
को एक्सटेंशन ना देकर उनका अपमान किया गया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रोफेसर एम पी एस बिष्ट ने अपने 2 वर्ष के एक्सटेंशन के प्रस्ताव की उपेक्षा से आहत होकर गढ़वाल विश्वविद्यालय में भू विज्ञान की अपनी पुरानी प्राचार्य पद की नियुक्ति पर लौटने का निश्चय किया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने इसे प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट का अपमान बताया और कहा कि यही कारण है भारत में वैज्ञानिक इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग ब्रेन ड्रेन करने में लगे हैं और अमेरिका फ्रांस इंग्लैंड जाना उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है ।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने राज्य सरकार पर विश्वविख्यात भूवैज्ञानिक डॉ एमपीएस बिष्ट के अपमान का लगाया आरोप ।कहा सरकार को उनके दो वर्ष की एक्सटेंशन के प्रस्ताव पर‌दी जानी चाहिए थी सहमति ।
कहां वैज्ञानिकों का इसीलिए हो रहा देश से ब्रेन ड्रेन। की मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग ।कहां भू धसाओ और भूसंट जैल रहे राज्य के नेतृत्व द्वारा अपने ही वैज्ञानिकों का अपमान किया जाना है दुर्भाग्यपूर्ण।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड-आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ/गढवाल से हुंककार भरी, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी उत्तराखंड- आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ गढवाल...

खटीमा- यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधा

यूकेडी नेता पंकज सिंह मनोला ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

यमुनोत्री धाम-जनविश्वास का नया इतिहास, जनता का अटूट विश्वास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के

रिपोर्ट राम शर्मा ;यमुनोत्री माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के...

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं उत्तराखंड...