Home उत्तराखंड पौडी चौबट्टाखाल तहसील में तहसील दिवस दिवस के अवसर पर 47 शिकायतें दर्ज….18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
पौडी

चौबट्टाखाल तहसील में तहसील दिवस दिवस के अवसर पर 47 शिकायतें दर्ज….18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Report- Nitendra Kinthola

सतपुली। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के दिशा-निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में चौबट्टाखाल में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

मंगलवार को चौबट्टाखाल तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, लोनिवि सहित अन्य की रही। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों की समस्याएं तहसील दिवस पर आई हैं वह उसका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि तहसील दिवसों, बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से ही स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है।

उन्होंने समस्त अधिकारियों को ब्लाक व तहसील स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में सभी लोगों की शिकायतों को सभी विभाग गंभीरता से लें और यथाशीघ्र पारदर्शिता और जवाबदेही से उसको निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...