Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल प्रखंड के कयी गांवों में देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जागर जोरों पर ।
पौडी

रिखणीखाल प्रखंड के कयी गांवों में देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जागर जोरों पर ।

रिपोर्ट   प्रभुपाल सिंह रावत

रिखणीखाल क्षेत्र के गाँवों में ग्राम नावेतल्ली,टान्डियू,तोलियोडान्डा आदि गाँवो में आजकल देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जागर लगातार लग रहे हैं।एक ही दिन में कयी जगह जागर लग रहे हैं।क्योंकि जागर लगाने के लिए गुरूओं की भारी कमी है।इस इलाके में ग्राम द्वारी का राजू ही एकमात्र गुरू है।

अभी 14/15 जनवरी को मकर संक्रांति के सुअवसर पर लोग सागर,हरिद्वार,चित्रशिला आदि पवित्र स्थल पर नहाने के लिए जाते हैं।उसके बाद इन गाँवों में पुजाई होनी है।पुजाई के लिए ग्रामीणों ने बड़े बड़े बकरे पाले हुए हैं या खरीद कर रखे हैं।

देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ये जागर प्रथा व बलि प्रथा कयी पीढियों से चलती आ रही है।ये जो वीडियो दिखाया जा रहा है,ये रिखणीखाल व नैनीडान्डा के सरहद पर बसा गाँव नावेतल्ली है।जागर घर के ऑगन में डेरा बनाकर लगा रहे हैं।बगल में आग की भट्ठी भी जल रही है।घर के ऑगन में छप्पर आदि लगाकर डेरा बनाते हैं।जिसने सफेद रंग की पगड़ी पहनी है वही गुरू है।

भले पलायन जोरों पर है लेकिन ऐसे मौकों पर प्रवासी भी इसमें अवश्य शामिल होते हैं।

देवी देवताओं के प्रति आस्था पहाड़ों में पहले से ही है,इसीलिए देवभूमि की पहचान है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...