Home Uncategorized बी.टैक.(सिविल) सर्वाधिक अंक प्राप्त पर राजीव सिंह रावत को गोल्ड मैडल राज्यपाल द्वारा दिया गया
Uncategorizedदेहरादूनपौडी

बी.टैक.(सिविल) सर्वाधिक अंक प्राप्त पर राजीव सिंह रावत को गोल्ड मैडल राज्यपाल द्वारा दिया गया

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत, देहरादुन

“होनहार बिरवान के होत चीकने पात”
यह उक्ति राजीव रावत पर बड़ी सटीक बैठती है।
आज दि.24-11-2022 को उत्तरांचल विश्व विद्यालय देहरादून के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) श्री गुरमीत सिंह ने बी.टैक.(सिविल) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र राजीवसिंह रावत को गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
राजीवसिंह रावत पौड़ी जनपद के दूरस्थ गाँव खुटिड़ा मल्ला नैनीडांडा का निवासी है एवं रेसकोर्स देहरादून में रहता है।
छात्र के पिता सचिवालय में वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं एवं माता श्रीमती चन्द्रमा रावत ग्रहणी हैं।
राजीव ने गोवर्द्धन विद्या मंदिर सरस्वती इ.का.धर्मपुर से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अल्पाइन साइंस एवं टैक्नोलॉजी इन्सीट्यूट से लैटरनल इंट्री के तहत सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा उत्तीण करने के उपरांत उत्तरांचल वि.वि.देहरादून से लैटरनल इंट्री के तहत बी.टैक(सिविल) में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये। राजीव वर्तमान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अभियंता(सिविल) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार की तैयारी कर रहा है।
आज महामहिम के द्वारा सम्मानित होने पर राजीव का पूरा परिवार खुशी का इजहार कर रहा है।

 

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...