Home उत्तराखंड पौडी बैकुंठ चतुर्दशी का मेला थानेश्वर में छह नि: संतान दंपतियों ने किया खड़ दियाअनुष्ठान
पौडी

बैकुंठ चतुर्दशी का मेला थानेश्वर में छह नि: संतान दंपतियों ने किया खड़ दियाअनुष्ठान

Report-  Jagmohan Dangi-Pauri

थानेश्वर में छह नि: संतान दंपतियों ने किया खड़ दिया अनुष्ठान – पौड़ी के मनियारस्यू पट्टी के थनुल थनुल गांव में लगने वाला बैकुंठ चतुर्दशी का मेला का उद्धघाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उन्होंने सभी निसंतान दंप्तियो को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद दिया उन्होंने कहां वह स्वयं भी सुदूर क्षेत्र के धार्मिक स्थल पर महिलाओ के बीच आकर गदगद हैं। भगवान थानेश्वर का बहुत नाम सुना है। जरूर उनकी मनोकामना पूर्ण करेगा रविवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कल्जीखाल विकास खंड के थानेश्वर महादेव मंदिर थनुल में लगने वाले बैंकुठ चतुर दर्शी मेला का शुभारंभ करने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थी। मंदिर परिसर में सुबह से ही बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर मंदिर में खड़ दिया अनुष्ठान के लिए कोटद्वार दिल्ली चंडीगढ़ से 6 दंपती पहुंचे थी जिनका अनुष्ठान लिए ब्रह्म मूहर्त में मंदिर के महंत गंगा भारती महाराज ने बताया की इस वर्ष मेले में श्रद्धालुओ का भारी संख्या उमड़ी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने सभी उपस्थित अथितियो , श्रद्धालु एवं निसंतान दामंतीयों को,अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की मेले में पहली बार चर्चित ढोल सागर के ज्ञाता सुखदेवदास और उनकी टीम को आमंत्रित किया जो वाद्य यंत्रों के प्रसिद्ध जानकार हैं। उनको मुख्यातिथि के हाथो सम्मानित भी किया गया गत दो दशक से मंदिर सेवा में समर्पित रूप से सक्रियता के लिए पूर्व विधायक प्रत्याक्षी सजन सिंह नेगी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही थनुल महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल को मेला आयोजन में हर वर्ष सहयोग करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर मुख्यथियों के हाथो स्मानित किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य संजय मिंटू डबराल ने थानेश्वर महादेव मंदिर को श्रद्धालुओ का आस्था का धरोहर बताया उन्होंने अपने स्तर से जो भी होगा वह मंदिर विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए हर प्रकार प्रयासरत करते रहेंगे उनके द्वारा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शांति देवी की तरफ से मंदिर परिक्रमा स्थल पर टाइल्स लगाने के लिए एक लाख की घोषणा की मेले में उमड़े सृद्धलुओं के लिए सुबह से रमेश नयाल परिवार ग्राम किस्मोलिया की तरह से भंडारा निरंतर देर रात तक चलता रहा इस मेले शुभारंभ से पहले थनुल ग्रामवासी एवं प्रवासियों द्वारा मुख्यातिथि के भव्य स्वागत के साथ गांव से शिव ध्वजा के साथ ढोल दमाऊ के साथ मंदिर में ले जाएगा जहां मुख्यथिति ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला का उद्धघाटन किया इस असवर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश कोटियाल,प्रमुख प्रतिनिधि समाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत,समाजिक कार्यकर्ता परविंदर नयाल,समाजिक कार्यकर्ता जसवीर रावत ग्राम प्रधान थापला राकेश कुमार,मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन रावत,उपाध्यक्ष देवेंदर रावत,कोषाध्यक्ष मंगल सिंह लिंगवाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष बसंती देवी,पूर्व अध्यक्ष रजनी देवी देवी पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष शीला देवी बीना देवी लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रही कार्यक्रम राजस्व उपनिरीक्ष धजवीर चौहान वाला विकास अधिकारी कल्जीखाल अंजू चमोली आदि मौजूद रही कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने किया वह कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली समिति के अध्यक्ष नरेंदर सिंह नेगी ने किया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी-जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने जीती विधायक चैंपियन ट्रॉफी अंडर-19 बालिका कबड्डी...

श्रीनगर गढ़वाल-GVK कंपनी पर खेती का भुगतान न करने का आरोप, धरना 12वें दिन भी जारी

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आंदोलनकारी महिलाओं को दिया समर्थन श्रीनगर...

जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में “सेवा सुशासन दिवस” एवं “सेवा संकल्प अभियान” का हुआ सफल आयोजन

​आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड शासन एवं शिक्षा विभाग (मुख्य...