Home उत्तराखंड पौडी RSS कोटद्वार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया
पौडी

RSS कोटद्वार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया

Nitendra Kinthola Kotdwar Garhwal

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह लोकेंद्र अणथ्वाल ने कहा कि ; भारत को खंडित करने का पाप केवल जिन्ना ने नहीं बल्कि जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने किया है और आज भी ऐसी मानसिकता के लोग हमारे देश में है| आज जो स्वरूप हम भारत माता का देखते हैं वह पहले ऐसा नहीं था| उन्होंने बताया कि आज तक भारत के 24 विभाजन हो चुके हैं, यह न केवल भौगोलिक विभाजन थे बल्कि सांस्कृतिक विभाजन भी थे | आज अखंड भारत का मात्र एक तिहाई भू भाग हमारे पास बचा है. उन्होंने आह्वान किया कि जब तक अखंड भारत की संकल्पना पूरी नहीं होती तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे |इस अवसर पर जिला संघचालक विष्णु, जिला कार्यवाह संदीप उनियाल, विभाग , शारीरिक प्रमुख चंदन, जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश देवरानी, नगर कार्यवाहक मणिराम, प्रशांत कुकरेती, राजेश जोशी, अमित सजवाण, गबर सिंह, पीयूष सुयाल,  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...