Home Uncategorized अग्निवीर भर्ती रैली विधिवत शुरु कोटद्वार में युवा मोर्चा की मोदी रसोई का उदघाटन किया धामी और स्‍पीकर ने
Uncategorizedपौडी

अग्निवीर भर्ती रैली विधिवत शुरु कोटद्वार में युवा मोर्चा की मोदी रसोई का उदघाटन किया धामी और स्‍पीकर ने

Report- Nitendra Kiinthola- Kotdware

देश की पहली अग्निवीर भर्ती रैली उत्तराखण्ड के कोटद्वार में विधिवत शुरू हो गई है, अग्निपथ योजना के अन्तर्गत आयोजित इस भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों के 70 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। सेना भर्ती में उमड़ी युवाओं की भीड़ की सहायता के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल के बाहर निःशुल्क भोजन और आवासीय सेवा शुरू कर दी है, युवा मोर्चा की निःशुल्क मोदी रसोई का 17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उद्घाटन कर चुके हैं।

सेना भर्ती रैली के लिए युवा मोर्चा की मोदी रसोई का उद्घाटन करते CM पुष्कर धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और खेल मंत्री रेखा आर्य
रक्षा मंत्रालय द्वारा नई भर्ती योजना अग्निपथ के अंतर्गत अग्निवीरों की पहली भर्ती रैली 19 अगस्त से कोटद्वार में गढ़वाल राइफल के कोडिया कैंप में शुरू हो गई है। 3 साल बाद हो रही इस सेना भर्ती रैली के लिए युवाओं में खासा उत्साह है, सेना अधिकारियों के अनुसार गढ़वाल मंडल के जिलों के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के लिए 70 हजार से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है।

कोटद्वार में होने वाली सेना भर्ती रैलियों में गढ़वाल मंडल के विभिन्न दूरस्थ जनपदों से आए हुए युवाओं को भोजन एवं आवास की दिक्कतों से जूझना पड़ता है इसी को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने पिछली 5 भर्तियों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निःशुल्क भोजन सेवा एवं आवास की व्यवस्था शुरू की हुई है। 17 अगस्त को युवा मोर्चा की निःशुल्क भोजन सेवा मोदी रसोई का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य कर चुके हैं। मोदी रसोई और जनरल बिपिन रावत आवासीय परिसर भर्ती में आए युवाओं के लिए 17 अगस्त से ही शुरू कर दिए गए हैं।

 युवा मोर्चा की मोदी रसोई में अग्निवीर भर्ती रैली में आए युवाओं को भोजन परोसते CM पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी एवं अन्य मंत्रीगण
कोटद्वार में सेना भर्ती रैली में आए भविष्य के सैनिकों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास सेवा की शुरुआत करने वाले भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरव नौडियाल ने बताया कि भारतीय सेना में जाने वाले युवाओं को भर्ती रैली के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्थाओं से जूझना पड़ता था, उन्हे भर्ती रैली में आए कई युवाओं ने बताया कि रातभर आवास और भोजन न मिल पाने के कारण वर्षों से सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे प्रतिभागी इस वजह से शारीरिक परीक्षा के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते और सेना में जाने के उनके सपने टूट जाते हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने इसी लक्ष्य के साथ निःशुल्क भोजन और आवास सेवा शुरू करते हुए संकल्प लिया कि भोजन और आवास की समस्या की वजह से भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले किसी भी मेहनती युवा की उम्मीद नहीं टूटनी चाहिए। उन्होने कहा कि ये भारतीय सेना के प्रति प्रेम और श्रद्धा के कारण इस सेवा केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके सहयोग के लिए सेवा स्थल पर आते हैं और हजारों की संख्या में भविष्य के सैनिकों भोजन करवाते हैं एवं उनके आवास की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने बताया कि यह भोजन सेवा दो स्थानों पर शुरू की गई है, पहला स्थान जहां से युवा भर्ती स्थल में प्रवेश करते हैं और दूसरा स्थान जहां से वो शारीरिक परीक्षा देने के बाद भर्ती स्थल से मुख्य बाजार की ओर आते हैं।

युवा मोर्चा के सेवा केन्द्र में चमोली से आए मनोज नेगी ने बताया कि उन्हें सोशियल मिडिया से युवा मोर्चा के आवासीय परिसर की जानकारी एवं फोन नंबर मिले, वो अपने 8 सहयोगियों के साथ यहां आए जहां अन्य जनपदों के भी सैकड़ों युवा रह रहे हैं और निशुल्क भोजन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव उन्हे और भर्ती में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा ही।

मोदी रसोई
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के अशीष रावत युवा मोर्चा के आवसीय परिसर में अपने 16 साथियों के साथ रह रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब हम कोटद्वार पहुंचे तो हमें कहीं रहने के लिए आवास नहीं मिला फिर किसी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का नंबर उपलब्ध करवाया संपर्क करने पर उन्होंने हमें जनरल बिपिन सिंह रावत जी के नाम से बनाए आवासीय परिसर में रहने के लिए स्थान और भोजन उपलब्ध करवाया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ आधारशिला फाउंडेशन प्रारंभ से ही इस सेवा केन्द्र से जुड़ा हुआ है और निरंतर भविष्य के सैनिकों के सहयोग के लिए काम करता आ रहा है।

युवा मोर्चा द्वारा भविष्य के वीर सैनिकों की सेवा में समर्पित इस सेवा केन्द्र में सेवा देते आ रहे अजय रावत, अभिषेक नेगी, मोहित कंडवाल, आशीष रौतेला, अतुल डोबरियाल, शीतल भट्ट, नयन मोंगिया, जितेन्द्र कैंथोला, रजत मेहरा, राहुल जोशी, मनीष आर्य,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...