Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली मे हरीश पाठक और बाबा मोहन उत्‍तराखण्‍ड को दी गई श्रृद्वांजली
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली मे हरीश पाठक और बाबा मोहन उत्‍तराखण्‍ड को दी गई श्रृद्वांजली

उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य आंदोलनकारी एंव वर्तमान मे उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल के कार्यकारी अध्‍यक्ष रहे हरीश पाठक जी का निधन ल्‍म्‍बी बिमारी के बाद हो गया था 9 जुलाई को दिल्‍ली के अल्‍मोडा भवन मे उन्‍हे श्रद्वांजली दी गई साथ मे उत्‍तराखण्‍ड आंदोलन के स्‍व बाबा मोहन उत्‍तराखण्‍ड को भी श्रृद्वांजली दी गई

हरीश पाठक की इंद्रमणी बंडोनी जी के साथ आंदोलन मे साथ थे आंदोलन के बाद उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल से जुडे रहे विभिन्‍न पदो पर रहते हुए विगत सालो से केन्‍द्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष के तोर पर कार्य कर रहे थे

अमर शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी को नमन

गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर शहादत देने वाले अमर सपूत बाबा मोहन उत्तराखंडी का जन्म पौड़ी जनपद के चौंदकोट के ग्राम बठोली में सन 1948 में हुआ। उनके पिता का नाम मनवर सिंह नेगी था। मोहन सिंह नेगी बचपन से ही जनूनी तेवरों के लिये जाने जाते थे। इंटरमीडिएट और उसके बाद आईटीआई करने के पश्चात उन्होंने बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप में बतौर क्लर्क नौकरी की शुरुआत की। सेना की नौकरी उन्हें ज्यादा रास नहीं आयी। वर्ष 1994 में उत्तराखंड आंदोलन के ऐतिहासिक दौर में बाबा ने सक्रियता से हिस्सेदारी की। दो अक्टूबर, 1994 में मुजफरनगर कांड के बाद बाबा ने आजीवन दाड़ी-बाल न काटने की शपथ ली। उसके बाद मोहन सिंह नेगी बाबा उत्तराखंडी के नाम से प्रसिद्ध हो गये।

अलमोडा भवन कार्यक्रम मे आंदोलनकारी प्रभाप शाही, भाषाविद्व डॉ जालंदरी,  उद्योगपति  पी सी  जोशी, वरिष्‍ठ पत्रकार विनोद मनकोटी, उक्रांद के वरिष्‍ठ नेता तेजपाल सिंह रावत, समाजसेवी सुरज रावत,  करावल नगर के समाजसेवी लक्षमण सिंह ओर उत्‍तराखण्‍ड क्रांतिदल दिल्‍ली के सदस्‍य मौजुद रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अंकिता भंडारी न्‍याय के लिए धीरेंद्र प्रताप को रोका गा और थाने ले जाया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप को आज जंतर...

दिल्ली-हिमालय बचाने के लिए उत्तराखंड में 5th शेड्यूल की उठी मांग।

दिल्ली में ‘उत्तराखंड एकता मंच’ का विशेष प्रशिक्षण सत्र संपन्न। हिमालयी पारिस्थितिकी...