Home दिल्‍ली एन सी आर उत्तराखंड मानव सेवा समिति ने कोविड से त्रस्त सर्वहारा वर्ग के साथ मनाया हरेला (हरियाली) पर्व
दिल्‍ली एन सी आर

उत्तराखंड मानव सेवा समिति ने कोविड से त्रस्त सर्वहारा वर्ग के साथ मनाया हरेला (हरियाली) पर्व

 

उत्तराखंड में हरेला (हरियाली) संक्रांति श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एक गते को मनाया जाता है। इस दिन पहले से मिट्टी के पात्र में बोए गए मिश्रित अन्न के पौधों को भगवान को अर्पित कर धन-धान्य और खुशहाली की कामना की जाती है। हरेला के दिन दान-पुण्य का बड़ा महत्व होता है। वेदों और पुराणों में गंधर्व, किन्नर, नाग आदि की पूजा और सम्मान के कई उदाहरण मिलते हैं।

इस परंपरा को बढ़ाते हुए उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री वीएन शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी जिसमें श्री एमएल थपलियाल, केएल नौटियाल और श्री कोठियाल प्रमुख हैं ने ये निर्णय किया कि इस बार हरेला पर्व मानवता से जुड़े एक विशेष वर्ग के हित में मनाया जाए।

अतः इन्होंने सुमरन और विस्की से संपर्क कर पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन के आसपास झुग्गियों में गुजर-बसर करने वाले किन्नरों को एक माह से अधिक चलने वाले एक परिवार का राशन दिया, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, आलू-प्याज, मसाले व हरी सब्जियां इत्यादि थी।

इस वितरण कार्यक्रम में श्री विनोद ध्यानी और राहुल सजवाण भी उपस्थित थे। एसडीएम (पूर्व) के संपर्क से पूर्वी दिल्ली में ही 29 किन्नरों के लिए राशन दिया गया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...