Home Uncategorized भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सतीश लखेड़ा द्वारा आज गैरसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट
Uncategorizedगैरसैण

भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सतीश लखेड़ा द्वारा आज गैरसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट

REPORT  D S Negi

गैरसैंण.

 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा द्वारा आज गैरसैण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया गया जिसकी क्षमता 15 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जी की स्वीकृति से विकासखंड गैरसैंण के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी।

गैरसैण अस्पताल में एक सूक्ष्म कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के बीच श्री लखेड़ा ने अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी का आभार जताते हुए कहा कि इससे पूर्व भी सांसद बलूनी द्वारा जनपद चमोली को 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्णप्रयाग और गैरसैण विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकरण वितरण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने सांसद बलूनी का आभार जताया और अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी अस्पताल के उच्चीकरण हेतु सहयोग करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने एक रेडियोलॉजिस्ट व दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती का विषय उठाया। श्री लखेड़ा ने कहा कि वह श्री बलूनी को इस विषय से अवगत कराएंगे और अपने स्तर से भी स्वास्थ्य विभाग से चर्चा करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़ जी, मंडल अध्यक्ष श्री मंगल नारायण जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शशि देवी, जिला मंत्री डॉ अवतार सिंह नेगी जी, चिकित्सालय अधीक्षक ड़ा. अर्जुन सिंह रावत, युवा मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी दिनेश गौड़, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे श्री वीरेंद्र टम्टा, युवा मोर्चा के महामंत्री संजय रावत, श्री खिलाफ सिंह गुसाईं, चीफ फार्मेसिस्ट रघुवीर सिंह पंवार, पार्षद राजेंद्र शाह, त्रिलोक सिंह नेगी श्रीमती पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल को युटयुब्‍ पर देखे ghttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

पहाड़ के जांबाज एसीपी संजय असवाल का कमाल, 11 मिनट में घायल विदेशी खिलाड़ी को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी पौड़ी। पहाड़ की मिट्टी में पले-बढ़े जांबाज एसीपी ट्रैफिक...

धुमाकोट- पूर्वाशीं ध्‍यानी, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने 12वीं मे प्राप्‍त की राज्‍य मे 10वीं रैंक।

रिपोर्ट  महिपाल रावत उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड के 12वीं एंव 10वीं कक्षा का आज...