Home उत्तराखंड पौडी *विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने मिजोरम से किया  गिरफ्तार
पौडी

*विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने मिजोरम से किया  गिरफ्तार

Repprt- Jagmohan Dangi Puri uttarakhand
थाना सतपुली–
 *विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने म्यंमार बॉर्डर से लगे जिला  कोलसिब  मिजोरम राज्य  से किया  गिरफ्तार* ।
श्री  देव चन्द पुत्र स्व0 श्री फतेराम ग्राम कोला दरिया पो0-बैजरो पट्टी सांवली द्वारा थाना थलीसैण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमे उनके द्वारा खुद के साथ एक व्यक्ति फलेक्स मिलर द्वारा फेसबुक में दोस्ती  कर  लन्दन (U.K) की एक फार्मा कम्पनी में नौकरी लगाने की बात बतायी  गयी। जिसके बाद उस व्यक्ति द्वारा वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर पैसा मांगना शुरु किया गया और  पासपोर्ट  तथा अन्य नौकरी से सम्बन्धित जरुरी कागजात बनाने के लिये 20,55000/- ₹(बीस लाख पचपन हजार रुपये) की धोखाधड़ी कि गयी । जिस पर थाना थलीसैण पर  मु0अ0सं0- 09/2019 धारा 420 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।एसएसपी पौड़ी कु0पी0 रेणुका देवी द्वारा धोखाधडी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के अनावरण करने के लिये  थानाध्यक्ष सतपुली  सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में  पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 23.03.2021 को मुकदमे  में संलिप्त अभियुक्त आर0 लाल स्वामलियाना को जिला कोलासिब मिजोरम से गिरफ्तार किया गया जंहा से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पौड़ी कोर्ट में पेश किया  गया। न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर  खँडयूसेंण जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम में का0 कुलदीप सिंह शामिल रहे। एसएसपी ने
 पुलिस टीम  को उत्साह वर्धन हेतू रु0-2500/- का ईनाम दिया  है ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...