Home उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम यात्रा 24 अप्रैल से शुरू होगी पहले यह 18 अप्रैल से शुरू होनी थी देखे पुरी रिपोर्ट।
उत्तराखंडचमोली

बद्रीनाथ धाम यात्रा 24 अप्रैल से शुरू होगी पहले यह 18 अप्रैल से शुरू होनी थी देखे पुरी रिपोर्ट।

रिपोर्ट।  चमोली  नीरज कण्डारी
बद्रीनाथ के धर्माधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष गाडू कलश यात्रा को परम्पराओं के निर्वहन के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के तहत पंचायत के चार प्रतिनिधि 23 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेंगे। जिसके बाद 24 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजदरबार से भगवान बद्री विशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होने वाले गाडू घड़ा (तिलों के तेल कलश) को लेकर बदरीनाथ धाम के लिये रवाना होंगे। जिसके बाद 26 अप्रैल को डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा 27 अप्रैल को नृसिंह मंदिर जोशीमठ, 28 को योग-ध्यान बदरी मंदिन पांडुकेश्वर व 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुचेगी। जिसके पश्चात 30 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल में भक्तों के दर्शनों के लिये खोल दिये जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रकाशनाथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी...

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...