Home Uncategorized कोटद्वार-गोखले मार्ग में नही लगेंगे बेतरतीब फड़, एक लाइन के अंदर ही लग पाएंगे फड़
Uncategorizedपौडी

कोटद्वार-गोखले मार्ग में नही लगेंगे बेतरतीब फड़, एक लाइन के अंदर ही लग पाएंगे फड़

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला

-नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की वार्ता

-व्यापार मंडल ने गोखले मार्ग सुधारने को निगम से मांगा 10 दिन का समय

कोटद्वार। नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एक्शन में आ गई है। कल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में महामंत्री नवीन गोयल और कोषाध्यक्ष सुबोध कर्णवाल ने गोखले मार्ग के संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से मुलाकात की।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने बताया कि गोखले मार्ग में आए दिन सब्जी व्यापारियों को नगर निगम के अतिक्रमण अभियान की भेंट चढ़ना पड़ता था, लेकिन अब गोखले मार्ग में रेहड़ी ठेली पर कोई भी सब्जी नही बेच पाएगा। गोखले मार्ग पर 10 दिन के अंतराल में दोनों ओर लाइन बनाई जाएगी। जिस लाइन के अंदर ही सब्जी वाले अपनी फड़ लगा सकेंगे। जिससे किसी भी ग्राहक को सब्जी खरीदने में परेशानी न हो। यदि कोई भी फड़ को लाइन से बाहर लगाता है, तो उसके खिलाफ व्यापार मंडल स्वयं कार्रवाई करेगा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...