Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार-देववाणी होटल में लगे ए.सी कम्प्रेशर के पाइपों से कॉपर की तार चोरी का अरोपी पकडा गया
पौडी

कोटद्वार-देववाणी होटल में लगे ए.सी कम्प्रेशर के पाइपों से कॉपर की तार चोरी का अरोपी पकडा गया

रिपोर्ट नितेन्‍द्र कैंथोला

कोटद्वार। बीते 28 मई को पिन्टू कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी-ए०आर० सिक्योरिटी ब्रांच ऑफिस देवी रोड़ रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के ऑफिस टाटा ए०आई०ए० लाइफ इन्शयोरेन्स (राज टावर) निकट देववाणी होटल में लगे ए.सी कम्प्रेशर के पाइपों से कॉपर की तार चोरी व क्षतिग्रस्त कर दिये है। प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-137/2024, धारा-380 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त फारूख को दिल्ली फार्म रोड़ कोटद्वार के पास से मय चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...