Home उत्तराखंड पौडी आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी देवी सांगुड़ा बिलखेत की डोली भक्तो के साथ गंगा स्नान/दर्शन हेतु हरिद्वार प्रस्थान:-
पौडी

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी देवी सांगुड़ा बिलखेत की डोली भक्तो के साथ गंगा स्नान/दर्शन हेतु हरिद्वार प्रस्थान:-

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी देवी सांगुड़ा जी की चल मूर्ति विगत वर्ष भी भाँति इस वर्ष भी आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति के तत्वावधान मे मुख्य पुजारी पं0 गणेश प्रसाद सैलवाल जी के मार्गदर्शन मे लगभग 70 भक्तों के साथ हरिद्वार प्रस्थान हो चुकी है। माँ भुवनेश्वरी मुख्य मार्गों मे अनेक पड़ाव मे सूक्ष्म समय पर रुककर भक्तो को दर्शन देंगी जहां पर अनेक स्थानों पर भक्तो के द्वारा डोली यात्रा मे सम्मलित होने वाले भक्तो हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई है। माँ भुवनेश्वरी देवी की डोली श्री सिद्धबली मंदिर मे भी पहुँचकर सभी भक्तों को दर्शन देंगी पुजारी आचार्य नागेन्द्र मोहन सैलवाल जी ने बताया कि आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी जी की चल मूर्ति 12 मई 2024 वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि मे प्रातः काल हरकी पैड़ी मे स्नान कर सभी भक्तों को दर्शन देंगी।

अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह नेगी जी ने बताया कि पूजा सेवा समिति माँ की महिमा का प्रचार -प्रसार हेतु कटिबद्ध है। सचिव कैलाश थलेड़ी ने बताया कि आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति समय समय पर धार्मिक यात्राओं का आयोजन करती रहती है।

इस अवसर पर समिति के सदस्य मनोज नैथानी, सुबोध नेगी,सुनील नैथानी, सुरेंद्र सिंह नेगी,मनमोहन रावत,दिग्विजय सिंह रावत,दरवान सिंह रावत,आदि सम्मलित रहे।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...