Home उत्तराखंड देहरादून सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
देहरादून

सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते एवं भाजपा के सहयोगी दल जेडीएस नेता वर्तमान सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस   ने इस घटना को मानव जाति एवं भारतीय संस्कृति को कलंकित करने वाली मानसिकता बताते हुए इसकी कठौर शब्दों में निंदा की है।
प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुडे अश्लील वीडियों काण्ड के विरोध में प्रदेश महिला कंाग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रोतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय राजपुर रोड से घण्टाघर तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। सभी के द्वारा रेवन्ना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।


प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सांसद जैसे सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा जिस प्रकार का घृणित आचरण किया गया वह भारतीय संसद का अपमान ही नही मानव जाति को शर्मशार करने वाली घटना है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं। सांसद जैसे पद निर्वाचित व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का कार्य करने पर उसे सार्वजनिक स्तर पर फांसी दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे दुष्कर्म करने वालों के लिए नजीर साबित हो। उन्होनें यह भी कहा कि  सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की खबर सामने आने के बाद सत्ताधारी दल की सहायता से जिस प्रकार दुष्कर्मी सांसद देश से भागने में कामयाब हो गया उसके लिए पूरी तरह से भाजपा की मोदी सरकार जिम्मेदार है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस प्रकार सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के तीन हजार से अधिक वीडियो सामने आये हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के शासन में देश की महिलाओं की अस्मिता कितनी सुरक्षित है। उन्होनें यह भी कहा कि भाजपा सरकारों मे ंहमेशा ऐसे दुष्कर्मियों को पूरा संरक्षण दिया है। प्रज्ज्वल रेवन्ना का देश छोडकर भागने में कामयाब होना इसका ज्वलंत उदाहरण है।


ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर देश के प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, भरे मंच से प्रज्जवल रेवन्ना की प्रशंसा करते हैं तथा बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा देते हैं कर्नाटक के उसी नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना बेटियों की अस्मिता लुटकर देश से फरार हो जाते हैं।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस देश के संवैधानिक अधिकारों की रक्षक जो स्वयं एक महिला हैं से मांग करती हैं कि सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को भारत लाकर भारतीय संविधान में उल्लेखित कानूनों के तहत कठोर से कठोर दण्ड दिया जाए।
कार्यक्रम में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, अनिता दास, अनुराधा तिवारी, उर्मिला थापा, पूनम सिंह, सुशील शर्मा, मनकला, सर्वेशवरी, संध्या थापा, पुष्पा रावत, सज्जन दास, नीलम दास, लक्ष्मी, आरती, बेबी, फुलदेई, नीता देवी, हीरा देवी, रमा देवी, शकुन्तला शर्मा, अनीता कोली, सुनीता देवी आदि मौजूद रही।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...